पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बिलरियागंज और फरिहाँ क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अवैध संस्थानों में हड़कंप मच गया।
डिप्टी सीएमओ/नोडल नर्सिंग होम प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कई अस्पताल एवं क्लीनिक बिना पंजीकरण और मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित पाए गए।
बिलरियागंज के चाँदपट्टी (करमैनी) स्थित “आंख का अस्पताल एवं चश्मा घर” की कई शिकायत मिलीं थी इसको पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने तथा अवैध ऑपरेशन की सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। इसके संचालन की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी।
फरिहाँ क्षेत्र में विद्या हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र” का निरीक्षण किया गया, जहां पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उसके ऑपरेशन थियेटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय