शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक अंबेडकर जयंती को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की अध्यक्षता में की गई। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अधिक संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि आगामी त्यौहार को सभी लोग मिलकर शांति और सौहार्द पूर्वक मनाये। अपने निर्धारित स्थल से ही जुलूस निकाले। किसी नई परंपरा का प्रारम्भ नहीं करें, जिससे वातावरण में किसी प्रकार की अशांति पैदा हो। प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वहीं लोगों ने अपने कार्यक्रम स्थल और जुलूस स्थल की जानकारी को साझा किया और शांति में सहयोग स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप निरीक्षक योगेंद्र पाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, अजय कुमार, दीपक कुशवाहा, अमरजीत, दीपू आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *