आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व होम्योपैथी दिवस और होम्योपैथी के जनक डा.सैमुअल हैनीमेन की जयंती पर हमाई की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शुक्रवार को अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 600 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर हैनीमेन के चित्र पर महंत शंकर सुवन उपाध्याय, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी डा.भक्तवत्सल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.देवेश दूबे, डा. नेहा दूबे, डा.नवीन दूबे, डा.रणधीर सिंह, डा.बी पांडेय ने माल्यार्पण कर चिकित्सा के क्षेत्र में डा. हैनीमेन के अतुलनीय योगदान को याद किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेश दूबे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डा.नेहा दूबे ने कहा होमोयोपैथी सहज, सरल एवं सुरक्षित उपचार है, इसे अपनाने की जरूरत है। डा.नवीन दूबे ने कहा आज के परिवेश में होमोयोपैथी से करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। डा.रणधीर सिंह ने डा.हैनेमन के चिकित्सा के छेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बारे में बताया।
इस अवसर पर डा.गिरीश सिंह, डा.प्रभात यादव, डा.अनिल पांडेय, डा.राजकुमार राय, डा.राजीव पांडेय, डा.एससी सैनी, डा.मनोज मिश्रा, डा.नीरज दूबे, डा.बृ्रजेश सिंह, डा.सिद्धांत श्रीवास्तव, डा.एचपी त्यागी, डा.शादाब, डा.मोहम्मद अफजल, डा.सीजी मौर्य, पवन उपाध्याय आदि ने अपनी सेवाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार