केक काटकर मनाया गया डा.हैनीमन का 271वां जन्मदिवस

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में होम्योपैथी के डा. आरबी गौड़ के क्लीनिक पर होम्योपैथी के फाउंडर, विश्व में होम्योपैथी की खोज करने वाले प्रसिद्ध जर्मन डाक्टर सैमुअल हैनिमन का 271वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। होम्योपैथी के जनक डा.हैनीमन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में होम्योपैथी की नई खोज की थी। आज उनके जन्मदिवस पर डा. आरबी गौड़ द्वारा डा.हैनीमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। उन्होंने कहा डा.हैनीमन ने दुनिया में होम्योपैथी की खोज किया जिससे आज भी लोगों को बीमारियों में स्थाई रूप से फायदा होता है। होम्योपैथी सस्ती तथा बीमारियों को पूरी तरह से समाप्त करने की पैथी है। इस मौके पर डा.शवमंगल यादव, डा.कृष्ण यादव, डा.एपी सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू, रमेश सिंह रामू, सुभाष सिंह, रामाश्रय यादव, शिव शंकर वर्मा, आनंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *