वृद्धाश्रम अंबरपुर में लगा निःशुल्क दंत जांच शिविर

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम अंबरपुर में शुक्रवार को डेंटल कॉलेज आजमगढ़ के चिकित्सकों एवं प्रशिक्षु टीम द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों के दांत, जबड़े सहित अन्य मौखिक समस्याओं की जांच की गई।
चिकित्सकों ने जांच के दौरान बुजुर्गों को उनके दांतों से संबंधित समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी तथा उचित उपचार का आश्वासन दिया। डाक्टरों ने बताया कि आगामी सोमवार को जांच कराए गए सभी मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
शिविर में डा.पंकज, डा.विपिन, डा.गौतम एवं उनकी प्रशिक्षु टीम के सदस्य सहित वृद्धाश्रम की ओर से प्रबंधक श्याम पांडेय, विजयेन्द्र नाथ शर्मा, अरविंद त्यागी, पंकज, अमित (सुरक्षाकर्मी) आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *