रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के बेलइसा स्थित काली हनुमान मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ में श्रद्वालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। शुक्रवार को अरणीमंथन कर अग्नि प्रज्जवलित कर हवन शुरु किया गया। यज्ञाचार्य पवन पांडेय ने कहा कि राम के आदर्श को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। श्रीराम के जीवन आदर्शाें से सीख लेनी चाहिए। कथा वाचक हरिदास जी महराज ने कथा वर्णन मंे स्वच्छ विचार रखने पर बल दिया। शुक्रवार को महायज्ञ मंडप मंे मंत्रोच्चारण के बीच अरणीमंथन से अग्नि प्रज्वलित करने के साथ हवन भी शुरु हो गया। महायज्ञ में रामशरण रामायणी अयोध्या और मुख्य रुप से रामनारायण दास फलहारी बाबा ने भी कथा की प्रस्तुति की। महायज्ञ का समापन 14 अप्रैल को होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा