सफाईकर्मी के निधन से शोक

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक कार्यालय से सम्बद्ध सफाई कर्मचारी अनिल मौर्य की असामाजिक निधन से कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी अनिल मौर्य एक पखवाड़े से बीमार चल रहे थे। बुधवार की देर रात निधन हो गया। निधन की खबर पर ब्लाक के कर्मचारी व सफाई कर्मी घर पहुंच कर शोक संवेदना जताई। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर सीपी यादव जिलाध्यक्ष, ओंकार नाथ, नंदलाल चौहान, गुलाब चौरसिया, नवीन चतुर्वेदी, अनिल यादव, पंचरतन सिंह, राजबहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *