सच्चिदानंद यादव बने असिस्टेंट कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी सच्चिदानंद यादव पुत्र महेंद्र यादव का असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर दुलारगंज बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शरद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालगंज मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता जैनेंद्र कुमार यादव (एलआईसी एडवाइजर) सहित राजेश यादव, रमेश यादव, मोनू सिंह समेत कई लोगों ने माला पहनाकर सच्चिदानंद यादव का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में सच्चिदानंद यादव ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *