दुबरा बधवा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण को 73.36 लाख स्वीकृत

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र स्थित दुबरा बधवा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 73 लाख 36 हजार की बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना रामसूरत राजभर के मार्गदर्शन में मंजूर हुई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि इस कार्य को संभव बनाने में दीदारगंज क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं एमएलसी प्रतिनिधि अखंड प्रताप राय आदर्श की अहम भूमिका रही है। उनके लगातार प्रयासों के चलते यह योजना स्वीकृत हो सकी।
इस परियोजना के तहत मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बधवा महादेव मंदिर एक प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
अखंड प्रताप राय आदर्श ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि मंदिर के सुंदरीकरण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि के प्रयासों की सराहना की है और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *