आधुनिक युग में कंप्यूटर का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण: गौरव राय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबू भगवती प्रसाद ट्रस्ट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रवीण योजना के तहत श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज में मंगलवार से प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढकर भागीदारी किया।
प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक गौरव राय ने बताया कि आधुनिक युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान हर बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर की जानकारी के अभाव में हम सभी असहज की स्थिति महसूस करते हैं क्योंकि आज धीरे-धीरे हर क्षेत्र में कंप्यूटर की अनिवार्यता बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 210 बच्चों का प्रवेश लिया गया है जिन्हें तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आयोजित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रधानाचार्य मनीष मौर्य ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रति छात्रों की जिज्ञासा अत्यंत सराहनीय है और यह प्रशिक्षण आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
इस अवसर पर अवनीश सिंह, अशोकानंद सिंह, कमलेश राय, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे, कमलेश राय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *