आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम पाठक के निधन पर उनके गांव बडसरा खालसा में राजनेताओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने प्रमुख समाजसेवी स्व.राधेश्याम पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी का आशीर्वाद स्नेह हमें बराबर मिलता रहा। आज उनके न रहने की कमी हम सभी को खल रही है। उन्होंने कहा कि प्रमुख समाजसेवी बाबूजी भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए 1974 में भारतीय जनसंघ से आजमगढ़ सदर से चुनाव लड़े थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर जयराम, सुभाष पांडे, बृजेश पाठक, मनोज पांडेय, अतुल उपाध्याय, सचिन पांडेय, अंश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल