संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर में 4 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराने पर विशेष जोर दिया गया।
दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल और रामाश्रय राय द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान सहजानंद राय का नेतृत्व विशेष रूप से उभरकर सामने आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार किया।
कार्यशाला में दो दिनों के दौरान आठ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हरिवंश मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, माहेश्वरी कांत पांडे, रमेश यादव, ऋषिकेश दुबे, लक्ष्मण मौर्य एवं सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्य प्रणाली, संगठनात्मक ढांचे और परंपराओं के बारे में गहन जानकारी दी।
आईटी सत्र की अध्यक्षता विनोद पाठक ने की, जबकि सातवें सत्र की अध्यक्षता रूद्रप्रकाश राय ने निभाई। संचालन डॉ. विजेंद्र राय ने किया।
इस अवसर पर अमरजीत सरोज, सुरेंद्र राय, रविशंकर तिवारी, सूर्यभान सोनकर, कृपाशंकर राय, उमेश राय, शैलेंद्र तिवारी, नीरज सिंह, जयराम यादव, रविंद्र राय, आशुतोष सिंह, दुर्गा गुप्ता, जगतपाल सिंह, सुनील गुप्ता, सरवन यादव, सूरज प्रकाश राय, अशोक राय, अभिषेक राय, रामनयन राय, दुखी मौर्य, राहुल प्रजापति, अरविंद पाठक, हरिकेश राजभर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *