अगलगी मे दस विस्वा गेहूं जलकर राख

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठिया गांव मे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत मे लगी आग मे दस विस्वा गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया।
कोठिया गाव निवासी विनित पांडे के खेत से थोडे ही दूर पर लगे ट्यूबवेल के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शनिवार को सांय लगभग साढे चार बजे अचानक ट्रांसफार्मर मे स्पार्किंग से निकली चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में खडी फसल मे पकड़ ली। आस पास खेतो मे कटाई के लिए ग्रामीण मौजूद थे और अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। अगलगी मे दस विस्वा गेहूं जल गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *