लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खुरसु खास में नवीन परती खाता संख्या 300/1161 जिस पर लगभग 50 वर्षों से पुराना संतोषी माता व दुर्गा माता का मंदिर बना हुआ है कुछ भाग मंदिर के सहन के रूप में उपयोग होता है। गांव के मंदिर पर पारंपरिक रूप से पूजा पाठ होता चला रहा है। नवीन परती की भूमि जो सहन के उपयोग में ली जा रही थी उसे गांव के ही रोशन सिंह व चंदन सिंह पुत्रगण रामाश्रय सिंह द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर लहसुन, पालक आदि जोता बोया जा रहा है जिससे ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील लालगंज समाधान दिवस पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी से कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। मामले में पूर्व में कई बार जिलाधिकारी एवं स्थानीय अधिकारी को शिकायत पत्र दिया जा चुका है किंतु मंदिर की भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। अवैध कब्जे के संबंध में एसडीएम लालगंज न्यायालय के यहां धारा 101 उत्तर प्रदेश सरकार संख्या 2006 के तहत विनियम का वाद प्रस्तुत कर दिया गया है। उक्त कब्जे से व विनिमय की कार्रवाई से गांव में काफी आक्रोश है नवीन परति मंदिर की भूमि का कब्जा खाली करने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। इस मौके पर सुदर्शन सिंह, राहुल राजभर, गुंजा, राजेंद्र, साहिल राजभर, शीला, ज्योति, हौसला, किरण, रमाशंकर, धीरज, लालचंद आदि मंदिर से कब्जा हटाने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद