अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ऊर्फ प्रवीण सिंह को भाजपा लालगंज जिला इकाई मंे प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया।
पार्टी द्वारा किए गए मनोनयन की सूची जब प्रसारित हुई तो इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के पैतृक गांव भवानीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह को बधाई दी। प्रवीण सिंह पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में कई अखबारों में काम कर चुके हैं। वर्तमान समय में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रहे हैं। अपने मनोनयन को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका बखूबी निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा। जनता की जो भी समस्या उन्हें ज्ञात होंगी उसका त्वरित निस्तारण कराने का भी प्रयत्न करूंगा। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का आभार ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद