संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत लाहिड़ीह बाजार में शुक्रवार को बंदरों के एक झुन्ड ने नौ दुकानदारों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें अबुजर, जावेद, श्यामसुंदर चौहान, अतिक अहमद, नेहाल अहमद, जितेंद्र यादव, मोहम्मद आजम, हबीब सामिल है । यह लोग लाहीडीह बाज़ार में अपनी अपनी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को अचानक बंदरों के एक झुंड ने लगभग दर्जनों की संख्या में उक्त दुकानदारों को निशाना बनाते हुए उनके दुकानों में घुसकर दुकानदारों को काटा बंदरों का आतंक देखकर पूरे बाज़ार में अफरा तफरी मच गयी। भारी संख्या में लोग एकत्र हुए किसी तरह से बंदर वहां से भाग निकले सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में चल रहा है।
रिपोर्ट-राहुल यादव