सार्ट सर्किट से लगी आग, गेंहू की फसल राख

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से शार्ट सर्किट हुई जिससे गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई।
गौरा गांव के पश्चिमी सिवान में लगे 132 केवीए विद्युत स्टेशन के पास दोपहर ढाई बजे सार्ट सर्किट से आग लग गयी। पंछुवा हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते डेढ़ दर्जन किसानों की लगभग पच्चास से साठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से किसानों में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के आने तक काफी नुक्सान हो चुका था। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर स्थानीय तहसील प्रशासन के क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो मौके पर नुकसान का आकलन करते रहे। आगलगी में रमाशंकर सिंह, भूपेश सिंह राणा, विपीन सिंह टन्नू, सुरेन्द्र सिंह गुड्डू, डबलू आदि किसानों का नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि तहसील स्तर पर फायर बिग्रेड की गाड़ी रहती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *