लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और हज कमेटी के सहयोग से हज व उमराह यात्रियों की सुविधा और सही मार्गदर्शन के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर (ट्रेनिंग कैंप) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हज ट्रेनर मौलाना मोहम्मद अफजल आज़मी ने विवरण देते हुए बताया कि अल्लाह के घर की जियारत का इरादा रखने वालों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें उन्हें हज यात्रा के सभी चरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला शिविर 5 अप्रैल (रविवार) को मुबारकपुर के रॉयल पैलेस, समोधी रोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। दूसरा शिविररू 6 अप्रैल (सोमवार) को जामिया शरईया फैजुल उलूम, शेरवां ईदगाह, सरायमीर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
इस दौरान हज व उमराह के अरकान हज की इबादत को पूरा करने का मुकम्मल और व्यावहारिक तरीका बताया जायेगा। आदाब-ए-मदीना, दरबार-ए-नबवी में हाजिरी और मदीना मुनव्वरा की जियारत के फजीलत व आदाब, कानूनी जानकारी सऊदी अरब के वर्तमान नियम और हज कमेटी के नए निर्देश आदि पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद