पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा जिले की नई जिला कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई। नई टीम में संगठनात्मक संतुलन बनाए रखते हुए अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार नागेन्द्र पटेल, अवनीश मिश्रा, विभा बरनवाल, आनंद सिंह, विपिन राय, रामबचन चौहान, सुरेन्द्र राजभर एवं सिद्धार्थ राम सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना और ऋषिकेश दूबे को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। शोभित श्रीवास्तव, लालचंद यादव, अजय शंकर मौर्य, मनोज गिरी, आशीष गुप्ता, अंजना सिंह, अनीता पटेल एवं मिथिलेश पाण्डेय को जिला मंत्री बनाया गया है। अभिनव श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष तथा श्रेय अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया व संगठन संचालन विवेक निषाद को जिला मीडिया प्रभारी और जितेन्द्र राय को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन संचालन हेतु सुजीत सिंह टीका को जिला कार्यालय मंत्री, जबकि आनंद सिंह राठौर एवं धर्मेन्द्र सिंह को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिजिटल मजबूती पर जोर देते हुए विशाल श्रीवास्तव को सोशल मीडिया संयोजक, सागर प्रताप को सह संयोजक तथा अश्वनी मिश्रा को आईटी संयोजक बनाया गया है। वहीं जितेन्द्र त्रिपाठी एवं राहुल प्रजापति को सह आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
कार्यसमिति में हरिवंश मिश्रा, बृजेश यादव, अजय सिंह, डॉ. पूनम सिंह, संजय यादव, संजय राम, रमाकांत राजभर, रवि राय, उमेश गोंड, हरेन्द्र चौहान, मयंक गुप्ता, राजीव शुक्ला, शैलेन्द्र अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, विजय पटेल, सहजानंद पाण्डेय, प्रेमभूषण सिंह, शिव कुमार मौर्या, सुदामा गोंड, दुर्गेश सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष पाठक, बाबुराम चौहान, धनंजय राय सहित कुल 59 सदस्यों को शामिल किया गया है।
रिपोर्ट-बबलू राय