रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से खेत में खड़ी एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कोठिया गांव निवासी बीरबल प्रजापति के खेत मंे दिन में तकरीबन ढाई बजे आग पकड़ ली। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आग ने बिकराल रुप पकड़ लिया और एक बीघा गेहूं जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग आगे नहीं बढ़ सकी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा