गेहूं की फसल में भीषण आग, फसल जलकर राख

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के ऐरा खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तैयार फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। खेतों से उठती लपटों और धुएं को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी डालने के साथ ही ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि फसल कटाई के बिल्कुल करीब थी, ऐसे में इस अग्निकांड ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *