संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गाँव स्थित पैराडाइस कांवेंट स्कूल में बुधवार को छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल प्रधानाचार्या रीना उपाध्याय द्वारा वितरण किया गया। जिसमें केजी सेक्शन के टॉपर रहे वासु बरनवाल, सिद्धि यादव प्राइमरी सेक्शन में सविता फातिमा व जूनियर सेक्शन में अनामिका यादव रहीं। सभी मेधावी बच्चों को रीना उपाध्याय ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चों को घर पर पढ़ाने में माता पिता का अहम भूमिका होता है। जब बच्चे घर पर हो तो उन पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं विद्यालय में आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पारोमिता राय, रजनी अस्थाना, प्रियंका तिवारी, अंजु पाठक, सीमा सिंह प्रसेनजीत राय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव