आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नरसिंहपुर मध्य प्रदेश के सांख्य योग पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास जी महाराज को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। नगर के बेलइसा स्थित अनिल सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय सरस ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम, मेडल और सम्मानपत्र भेंट किया और धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा।
सम्मान से अभिभूत योगी रामानंद दास जी महाराज ने अपने संबोधन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान परिवेश में समाचार पत्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में महाभारत मचा हुआ है। एक देश दूसरे देश का विध्वंस करने पर तुले हुए हैं। ऐसे समय में समाचार पत्र और मीडिया के लोग मानवता का संदेश देकर विश्व में शांति स्थापित कराने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैर से बैर का समाधान नहीं हो सकता, इसका समाधान प्रेम और करुणा से ही हो पाएगा।
इस अवसर पर पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’, आरपी राय, दूधनाथ, विजय शंकर सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, अशोक सिंह, बृजेश सिंह, कुंदन रावत, अमृत राय, संतोष सोनकर, रेयाज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार