लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी अरविंद दीक्षित 50 वर्ष की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि वह जियापुर बाजार से जियापुर भट्टा की ओर किसी काम से जा रहे थे। जियापुर पानी टंकी के पास कच्चे रास्ते पर पोखरे के किनारे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर गेहूं के खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद