लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत कटघर लालगंज में अनिल राज गुप्त, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी सोनकर तथा कृष्ण कुमार मोदनवाल को सभासद घोषित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर मनोनीत तीनों सभासदों का फूल मालाओं से स्वागत।
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष तथा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कहा कि मनोनीत तीनों सभासद भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनके मनोनयन से नगर के विकास में चार चांद लगेगा। जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि तीनों सभासद लालगंज नगर पंचायत के विकास में मील के पत्थर होंगे।
मनोनीत सभासदों ने कहा कि पार्टी ने हम लोगों के प्रति जो विश्वास ब्यक्त किया है, उसके लिए हम प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हम तीनों मिलकर नगर पंचायत के विकास में पूरा सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर अशोक अष्ठाना, सुनील सिंह डब्बू, अरुण कुमार सिंह, सत्यम सिंह, रामचन्द्र राम, संतोष कुमार सिंह, सर्वेश राय, अवनीश राय उर्फ रिंकू राय, राजेश सिंह, चन्द्र कान्त राय, सुधांशु मोहन सिंह, मुहम्मद जैद, राजेश शुक्ल, शिव प्रकाश यादव, शीतला राय, विनय चतुर्वेदी, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, शेरु सिंह, मनोज राय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद