अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास रविवार को देर रात लगभग नौ बजे सड़क हादसे में चार पहिया वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
बिलरियागंज की ओर से बुलेट पर सवार होकर रघुवीर 23 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी जमीनबारी थाना निजामाबाद, लकी गौंड 15 वर्ष पुत्र कन्हैया गौंड तथा आकाश यादव 19 वर्ष पुत्र लोरिक यादव निवासी एकरामपुर थाना सिधारी अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे सेठारी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घायल रघुवीर जेसीबी का ऑपरेटर है, जबकि लकी गौंड और आकाश यादव छात्र हैं। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *