दुर्घटना को दावत दे रही ट्रांसफार्मर पर लटकी टहनियां

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लाक क्षेत्र के बेहटा गांव के पास विद्युत ट्रांसफार्मर पर लटकी पेड़ की टहनियां और घासफूस दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। विद्युत विभाग कागजों मंे ही सुरक्षित अभियान चला रहा है।
विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल और तार के साथ ही ट्रांसफार्मर पर लटक रही पेड़ की डालियां या घासफूस की समय-समय पर अभियान चला कर सफाई करता है। परंतु क्षेत्र में हालत ये है कि विभाग केवल कागजों में ही अभियान चला रहा है। क्षेत्र के ऊजीगोदाम विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत आसपास के गावों में गुजरे तार जहां दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहे हैं वहीं ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित नहीं है। जबकि आठ माह पूर्व लटक रहे विद्युत तार से स्पर्श होने से बेहटा गांव में टेंट हाउस के मजदूर की मौत हो गई थी, फिर भी विभाग नहीं चेत रहा है। बेहटा मंे ट्रांसफार्मर पर पूरी तरह से पेड़ की डालियां और घासफूस से ढक रही है। ऐसे में स्पार्किंग पर खतरा बढ़ जायेगा। मामले में रामदुलारे गौड़ ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भेज कर ट्रांसफार्मर और तारांे पर लटक रही डालियों के सफाई की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *