होलिका जुलूस में हंगामा करने वाले सात गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र के तकिया मुहल्ले में होलिका जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले सात अराजकतत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बताया गया कि तीन मार्च को तकिया क्षेत्र में होलिका जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा बेल्ट निकालकर हंगामा किया गया था, जिससे माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो व फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *