काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने टेट का किया विरोध

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक के शिक्षको ने बड़ी संख्या में मंगलवार को टेट अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। वही ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बीआरसी पटवध के प्रांगण में शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरटीई एक्ट से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की नियमावली के तहत हुई थी, तब टेट की अनिवार्यता लागू नहीं थी। ऐसे में पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दी हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान महेंद्र पुरी, ज्ञान शंकर राय, घनश्याम यादव, फकरे आलम, इन्द्र प्रताप यादव, सुधीर निगम, रमेश सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *