आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों द्वारा कोलघाट में पूज्य माता कैलाशपति देवी के आवास पर पूरे ग्राम वासियों के साथ ईश्वरी ज्ञान और योग के माध्यम से आत्म सुधार और विश्व परिवर्तन के लिए सत्संग के साथ पुस्तक का वितरण किया गया।
अपने जीवन को मानव कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित करने वाली ब्रह्मकुमारी बहनें रीमा, हेमा, बीना, दुर्गावती और दीपचंद को माता कैलाशपति द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्रह्माकुमारी ने कहा कि विश्व कल्याण और आध्यात्मिक सशक्तिकरण, मानव प्रजाति को अज्ञानता, दुख और नैतिक पतन से ऊपर उठाना है। ईश्वरीय ज्ञान और योग के माध्यम से आत्म-सुधार और विश्व परिवर्तन की दिशा में मन, वचन और कर्म से संपूर्ण समर्पण ही ब्रह्मकुमारी बहनों का संकल्प होता है।
इस अवसर पर अरविंद चित्रांश, उर्मिला यादव, प्रियांशु यादव, शिल्पी अस्थान, डॉ.दुर्गेश श्रीवास्तव, नंदपाल यादव, मीना श्रीवास्तव, अंगद, नीलेश शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, संतोष कुमार, उषा सिंह, सुमन सिंह, नेहा सिंह, तरुणा श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, प्रांजल पाण्डेय, रीता यादव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश, सारिका श्रीवास्तव, विपुल सिंह, नीतू सिंह, जयप्रकाश यादव, श्रेष्ठ सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार