माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्र की अध्यक्षता में होली और ईद के त्यौहार के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कस्तुभ त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम रहे। बैठक में क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
क्षेत्राधिकारी कस्तूभ त्रिपाठी ने कहा कि होली और ईद दोनों ही मिलन जुलन और विविध रंगों भरा शांति और सौहार्द्र का त्यौहार है। इसके मूल को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति त्यौहार में खलल डालेगा प्रशासन सख्ती से निबटेगा। नायब तहसीलदार राजा राम ने कहा कि होली के दहन से संबंधित कोई समस्या हो तो प्रशासन को तुरंत अवगत करायें। थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने कहा कि खास कर डीजे संचालन भी दो साउंड से ज्यादा न रखें अन्यथा बड़ी कार्यवाही होगी। सभी डीजें संचालकों को नियम की नोटिस भी दी जायेगी। थानाध्यक्ष ने सभी से अपील किया कि अपने-अपने त्योहारों को भाईचारगी के साथ मनायें, जुलूस आदि के लिए पूर्व निर्धारित रास्ते का ही प्रयोग करें।
इस मौके पर चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल, श्याम कुमार दुबे, चेयरमैन माहुल लियाकत अली, सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, सुजीत जायसवाल आंसू, इरशाद उर्फ बब्लू, सलमान कुरैशी, बृजेश यादव, आशीष सिंह, राघवेन्द्र यादव, रामफेर यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह