रानीकीसराय/निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक कर्मचारियों और सफाई कर्मियों द्वारा कस्बे मंे स्वच्छ सुंदर रानीकीसराय स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। कस्बे के डिवाइडर पर पेड़ लगाकर हरियाली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख ने किया।
कस्बे के स्टेट हाईवे पर क्षेत्र पंचायत से हाल ही में डिवाइडर पर तिरंगा लाइट लगाई गई थी। खाली पडे़ बीच के हिस्से में पौध लगाने की तैयारी चल रही थी। सोमवार को स्वच्छता के तहत पहले व्लाक मुख्यालय से कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली जो व्लाक मुख्यालय से चल कर काशीदाश मंदिर तक पहुंची। यहां स्वच्छता को लेकर लोगों ने हुकांर भरी। व्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने डिवाइडर पर पाड के दस पेड़ लगाकर शुभारंभ किया। अलग-अलग फेज में पूरे डिवाइडर पर पौधे लगाये जायंेगे। व्लाक प्रमुख ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के अमूल्य अंग है, इन्ही के चलते हम स्वच्छ जीवन यापन कर पाते हैं। स्वच्छ और सुंदर कस्बा दिखे यही हमारा प्रयास है।
इस अवसर पर बीडीओ रानी की सराय राज किशोर सिंह, एडीओ पंचायत संदीप राजबीर, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष गुप्ता ग्राम प्रधान रानी की सराय, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नाथ मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा