कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ शक्ति मानस महायज्ञ

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक मोहम्मदपुर के बासुदेव नगर रानीपुर रजमो स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में रविवार को शक्ति मानस महायज्ञ एवं राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। महायज्ञ का आरंभ रविवार सुबह कलश पूजन के उपरांत कलश यात्रा से हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं बच्चियां गाजे-बाजे के साथ अगवानी माता मंदिर प्रांगण पहुंचीं। वहां से कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं और यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे।
आचार्य पंडित हरेंद्र पाठक एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दुर्गा सप्तशती पाठ एवं मानस पारायण किया जाएगा। वहीं, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय सरस राम कथा का आयोजन होगा। राम कथा का वाचन राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता एवं भागवताचार्य बाल व्यास कौशल किशोर महाराज द्वारा किया जा रहा है। वे जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के कृपापात्र शिष्य हैं।
इस अवसर पर पंडित विनय शंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, अच्छेलाल सिंह, सुखराम सिंह, विजय सिंह, आशीष प्रजापति, अभिषेक उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *