अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा समरसता रैली का आयोजन किया गया। रैली में रमेश दूबे की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ब्राह्मण समाज के लोगों को पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण युवाओं द्वारा शंखनाद कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गयी।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज ब्राह्मण युवाओं ने शंखनाद कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलकर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने सपा नेताओं पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए वे जमीन कब्जाने में लगे रहते हैं, चाहे जमीन किसी भी समाज की हो। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण का कार्य इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा।
अरुण राजभर ने सपा शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय अहरौला-कप्तानगंज 21 किलोमीटर मार्ग खंडहर में तब्दील हो गया था, जिसका अब पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
रिपोर्ट-संतोष चौबे