आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में साफ़ सफ़ाई बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने गोवंश के खाने-पीने, ईलाज आदि की व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्य दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि गौशाला में जितने भी गोवंश आते हैं, उनका अंकन रजिस्टर मंे करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि गौशाला में बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश का ईयर टैगिंग अवश्य सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारी से गोवंश के लिये बोये गये हरे चारे के सम्बन्ध में जानकारी लिया। उन्होंने गौशाला में गोवंश को केला व गुड़ खिलाया।
रिपोर्ट-सुबास लाल