मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। शिक्षामित्र एवं अनुदेशक के मानदेय में वृद्धि करने पर लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम से कम सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए योगी सरकार द्वारा सोचा गया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अप्रैल 2026 से अनुदेशकों को मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 तथा शिक्षा मित्रों का मानदेय 10000 से बढ़कर 18000 रुपए कर दिया गया है। इस वृद्धि से प्रदेश के हजारों शिक्षा कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। समिति के अनुसार इस निर्णय से अनुदेशक एवं शिक्षामित्र को आर्थिक संबल मिलेगा जिससे वे अधिक उत्साह निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान निभाएंगे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी