मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस का अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग़ जैन के निर्देशन में मुबारकपुर पुलिस ने एक पीड़ित का 1,42,961 वापस कराया।
बीते 14 जनवरी को आवेदक मदन मोहन यादव पुत्र स्व.रामजीत यादव निवासी ग्राम दाऊदपुर कुर्मी थाना मुबारकपुर के साथ फ्रॉड की घटना हुई। साइवर अपराधी द्वारा 1,42,961 की धनराशि अवैध रूप से खाते से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा शिकायत पंजीकृत कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुबारकपुर की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक/पोर्टल से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी पैरवी एवं आवश्यक तकनीकी कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक के खाते में फ्राड की गयी उक्त धनराशि वापस कराई गयी। थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय ने अपील किया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्ट करें।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव