आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नीमा आजमगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. तपन विश्वास का 14 फरवरी शनिवार को निधन हो गया था। इस घटना से जनपद के सभी चिकित्सक मर्माहत हैं। नीमा आज़मगढ़ के अध्यक्ष डा. मनीष राय की अध्यक्षता में एक रेस्टोरेंट में आयोजित शोक सभा में शहर के सभी नीमा चिकित्सकों ने डा. तपन विश्वास के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। सभी ने प्रार्थना किया कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अत्यंत कठिन परिस्थिति से लड़ने के लिए शक्ति और साहस दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। इस अवसर पर डा.मनीष राय, डा.विनोद कश्यप, डा.डीडी सिंह, डा.अमित शुक्ला आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट-सुबास लाल