ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण गीता पीजी कॉलेज लालगंज के प्राचार्य प्रो. ऋषिकेश सिंह ने युवाओं से सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
संरक्षक प्राचार्य प्रो. वीके राय ने श्रमदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को एनएसएस का मूल उद्देश्य बताया। अध्यक्षता करते हुए उप प्राचार्य प्रो. अजीत प्रसाद राय ने नागरिकता बोध व राष्ट्रीय चेतना पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार यादव ने सेवा व स्वावलंबन को विद्यार्थियों के जीवन की दिशा बताया। समापन वक्तव्य में डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने शिविर की गतिविधियों को सफल बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अभिनंदन गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड व डायरी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ.अमरेश पाठक, डॉ.अनुपम यादव, डॉ.अखिलेश द्विवेदी, डॉ.अमरनाथ सिंह यादव, डॉ.सर्वेश तिवारी, डॉ.अनीश मौर्य, डॉ.अवनीश कुमार विश्वकर्मा, डॉ.दीपक कुमार प्रेमी, डॉ.राजेश यादव, शिवशंकर यादव, श्रवण कुमार गौतम, अश्वनी राय, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव तथा आभार डॉ. सुरेश चन्द उपाध्याय ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट-एमके राय