एनएसएस शिविर में शिविरार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के बाद प्रभात फेरी निकाली गई, तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय हरिजन बस्ती कंजहित परिसर की सघन सफाई की गई।
इसके बाद स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बच्चों को शिक्षा और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत समीप की मलिन बस्ती में भी सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को सभ्यता और संस्कार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोजन की व्यवस्था की गई। भोजनोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह, वंदना सिंह, भद्रसेन सिंह, मनोज यादव, ललित कुमार और रामपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *