सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) ग्रामीण न्यायालय फूलपुर, हर्ष आनन्द ने चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मनरेगा, पंचायतीराज विभाग की व्यक्तिगत शौचालय योजना तथा सामुदायिक शौचालय केयरटेकर सहित विभिन्न योजनाओं के कुल 62 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल, तहसीलदार राजीव कुमार, सुधाकर यादव, रामनवल, महीप सिंह, समाज कल्याण विभाग के गौरव यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ आईएसबी अनूप मौर्य, खंड प्रेरक ममता श्रीवास्तव एवं संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *