चयनित दुग्ध उत्पादकों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अर्न्तगत मुख्यमंत्री गौ-संर्वधन योजनार्न्तगत 28 लाभार्थियो का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता/दिशा निर्देश पर कराया गया था।
उक्त दुग्ध उत्पादकों का प्रशिक्षण विभागीय दुग्ध संघ मूसेपुर में एएफसी इण्डिया लिमिटेड लखनऊ द्वारा दिया गया, जिसमें दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं के रख-रखाव, पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याएं, पशुओं के सन्तुलित आहार से सम्बन्धित जानकारी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों द्वारा किये गये प्रश्नों का भी उत्तर लखनऊ से आये हुए प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ.लालचन्द्र वर्मा कृषि विज्ञान केन्द्र आजमगढ़, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अतुल कुमार सिंह, प्रशिक्षक आनन्द सिंह एएफसी इण्डिया लि. लखनऊ, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक मनीष कुमार एवं राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक चौधरी मान सिंह पटेल सहित मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजनान्तर्गत के चयनित लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *