फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपर आयुक्त (प्रशासन) शमशाद हुसैन ने मंगलवार देर शाम फूलपुर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच व वसूली अभियान में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। निर्वाचन विभाग में विस्तृत जानकारी लिया।
तहसील के निरीक्षण में अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने तहसीलदार राजीव कुमार और एसडीएम अशोक कुमार से राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने सभागार में महत्वपूर्व बैठक किया। जिस पर तहसीलदार ने प्रगति रिपोर्ट का विस्तृत ब्यौरा दिया। अपर आयुक्त ने बड़े बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि अमल दरामद कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसका निस्तारण करते हुए प्रतिदिन कंप्यूटर में अंकित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस व थाना दिवस पर मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए। गांव में छोटे मोटे विवाद होने पर तहसील दिवस के माध्यम से उन मामलों का निस्तारण करने में तेजी दिखाई जाए। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एसआईआर सहित मतदाता फीडिंग की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट, सुरक्षित पत्रालय सहित अन्य कार्यालय में रखरखाव का निरीक्षण किया।
इस मौके पर एडीएम वित्त राजस्व गंभीर सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, राजेश और राजस्व अमीन उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल