बीएनडब्लू ने वालीबाल टूर्नामेंट खिताब पर जमाया कब्जा

शेयर करे

पटवध आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील अंतर्गत 15 फरवरी को आइडिया एंड र्स्टाटअप पूर्व के तत्वावधान में आयोजित सरदार पटेल इंटर-स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मऊकुतुबपुर, सगड़ी में किया गया। फाइनल मुकाबले में बीएनडब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज पोस्टल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टीम कैप्टन रजत के कुशल नेतृत्व में बीएनडब्लू ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय ने कहा कि यह वॉलीबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक है।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। विजेता टीम बीएनडब्लू को 51 हजार की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता टीम प्रयागराज पोस्टल को 31 हजार की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *