अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर मैकेनिक की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में रविवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो मोबाइल मैकेनिक रानीपुर रजमो निवासी दिनेश 35 वर्ष पुत्र स्व.शिव मूरत की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह मृतक के बड़े पुत्र ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी दिनेश 35 वर्ष पुत्र स्व.शिव मूरत की बिंद्रा बाजार स्थित यूनियन बैंक के बगल में चार पहिया वाहन की मैकेनिक की दुकान है जहां पर वह मैकेनिक का काम करता था। रविवार की देर रात्रि वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था और उसी समय वह रानीपुर रजमो (रामपुर) के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां शांति देवी व पत्नी फूला देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और चार बच्चों का पिता था। मृतक के बड़े पुत्र सत्यम ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। गंभीरपुर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *