एमएलसी ने उठायी मॉडीफाई साइलेंसरों की समस्या

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को विधान परिषद में मॉडीफाइड साइलेंसरो से उत्पन्न होने वाली समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर वायु प्रदूषण हो रहा है वहीं ध्वनि प्रदूषण को भी ये बढावा दे रहे हैं, इन पर रोक लगाया जाना आवश्यक है।
अचानक कभी-कभी तेज रफतार से आवाज करते हुई बाईक अगल बगल से निकल जाती है। बाईकों के साइलेंसर की आवाज इतनी कानफाडू होती है कि आदमी घबरा जाता है। देखते-देखते बाईक आंखों के सामने से ओझल हो जाती है, ऐसा नजारा राज्य के अलग-अलग जनपदो में देखने को मिल रहा है। बाईकर गैंग और बाईकों के शौक के लोग नियमों को ताक मे रखकर आम लोगो की जान के साथ खिलवाड कर रहे हैं। ये लोग मूल सालेंसर हटाकर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाते हैं। कई बार तो ये मॉडीफाइड साइलेंसर लगाते हुए मॉडीफाइड साइलेंसर बुलट और पटाखे जैसे आवाज निकालते है। ऐसे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। जहां से ये साइलेंसर मॉडीफाइड किये जाते है वहां भी कड़ाई किये जाने की आवश्यकता है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *