भूत बैताल बने शिव के बाराती, उड़े अबीर गुलाल

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवरात्रि महापर्व पर रविवार देर रात 8 बजे शिव सेवा समिति के नेतृत्व में भूत, बैताल के साथ भववान शिव जी की बारात नागा बाबा मन्दिर परिसर से निकली। स्वर्णिम रथ पर सवार भगवान् शिव के रूप में अमर सिंह सजीव झांकी में जच रहे थे। बारात में उत्साहित युवा, बच्चे गुलाल अबीर के साथ डीजे के भक्तिमय माहौल मंे खूब थिरके। रास्ते में शिव झांकी नृत्य, शिव ताण्डव, प्रदर्शन से बारात की शोभा निखर उठी।
श्री शिव बारात फूलपुर बस स्टॉप होते हुए बाबा परमहंस मार्ग, रामलीला मैदान पशु अस्पताल तिराहा, पुरानी मिर्चा मण्डी, मां भवानी मन्दिर, शनिचर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक होते हुए शंकर जी तिराहा पर पहुंची। भगवान शिव का द्वाराचार, परछन महिलाओं ने किया और मंगलगान गाए। भगवान शिव के रूप मे अमर सिंह, हिमाचल सुरेश मौर्य, रानी मैनावती चम्पा मौर्य ने निभाया। डाल, मौनी, साड़ियां, सात थान गहना, चढ़ाया गया। वैदिक मंत्रों से वैवाहिक कार्यक्रम किए गए। पुजारी राज राजेश्वर ने भगवान के पांव पूजे तो आदर्श कुमार ने लावा परछा। सिंदूरदान, सिंदूर बहुराई, फेरे, सहित सभी मांगलिक कार्य श्री शंकर जी तिराहा मन्दिर परिसर में किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर संतोष जायसवाल पुजारी, सुनील प्रजापति, बृजेश यादव, निहाल मोदनवाल, उत्कर्ष मोदनवाल, लकी, बृजेश यादव, सोहन जायसवाल, किशन, शान्ति आर्या, ममता, पूनम, रेखा आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मंगलगान गाए।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *