सीपीएस के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा जलवा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सहजानन्द राय क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र एवं डा.संतोष सिंह पूर्व सांसद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत रंजन श्रीवास्तव एसडीएम सगड़ी एवं शुभम तोडी सीओ सिटी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अनेकता में एकता पर बल दिया गया। गणेश वंदना, कश्मीरी लोक नृत्य, सीनियर क्लास के बच्चों द्वारा फैशन शो, गुजराती डांस आदि प्रस्तुत किया गया।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम सगड़ी संत रंजन श्रीवास्तव ने मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खान ने बताया कि विद्यालय का एकमात्र ध्येय उचित फीस में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना एवं अभिभावकों के सहयोग से सभी छात्र छात्राओं का सम्पूर्ण विकास करना है। इस अवसर पर तरन्नुम खानम चेयर पर्सन, रेखा सिंह डायरेक्टर आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *