पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटघाट रौनापार मार्ग पर सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज गांव निवासी मनोज यादव 30 वर्ष पुत्र सुरेश यादव शनिवार देर शाम जीयनपुर में अपना काम निपटा कर बाइक से घर आ रहा था। सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी मनीषा और माता जादी देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय