स्त्री ही कर सकती है एक स्वस्थ समाज का निर्माण

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कालेज बरदह में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के स्लोगन के साथ रैली निकाली। शिविरार्थियों द्वारा बरदह ग्राम से चलकर प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, बरदह थाने से होते हुए बरदह बाजार में जन जागरुकता अभियान चलाया गया।
शैक्षणिक सत्र की अध्यक्षता प्रो. डॉ.अजीत प्रसाद राय ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार यादव थे। आज का विषय स्त्री विमर्श, भ्रूण हत्या चिंता और समाधान था। मुख्य अतिथि डॉ.राजेश कुमार यादव ने कहा कि भारतीय समाज के विकास के लिए बेटियों को बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। विशिष्ट अतिथि ने भ्रूणहत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि स्त्री की सुरक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि स्त्री ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है। इसलिए उसकी सुरक्षा आवश्यक है। इसके लिए स्त्री-पुरुष को समेकित रुप से मिलकर काम करना होगा।
स्वयं सेविका रीता पांडेय, अनामिका, अनंन्या, रिया, रुचि, खुशी, स्नेहा, नेहा, अर्चिता और स्वंयसेवक आकाश, सुमित आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ.अशोक कुमार पांडेय, डॉ.अमरेश पाठक, डॉ.अनुपम यादव, डॉ.अमरनाथ सिंह यादव, डॉ.अखिलेश द्विवेदी, डॉ.सर्वेश तिवारी, डॉ.अनीश मौर्य, डॉ.अवनीश कुमार विश्वकर्मा, डॉ.दीपक कुमार प्रेमी, डॉ.राजेश यादव, शिवशंकर यादव, श्रवण कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुनील कुमार मिश्रा तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *